SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » शहडोल में तेज रफ्तार ने ली जान, हादसे में युवक की मौत, लोग बोले- हेलमेट पहना होता तो ऐसा नहीं होता

शहडोल में तेज रफ्तार ने ली जान, हादसे में युवक की मौत, लोग बोले- हेलमेट पहना होता तो ऐसा नहीं होता

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  शहडोल। जिले के नेशनल हाईवे-43 पर एक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ईंटों से लदी एक तेज रफ्तार डग्गी ने बाइक सवार युवक को पीछे से टक्कर मार दी, हादसा इतना भीषण था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

नेशनल हाईवे-43 स्थित पंचवटी चौराहे के समीप हुआ

यह हादसा बुढ़ार थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-43 स्थित पंचवटी चौराहे के समीप हुआ। बताया जा रहा है कि बाइक पर सवार सागर कोल (21 वर्ष), पुत्र सुंदर कोल, निवासी अमन होटल के पास करण तलैया अपने साथी करण कोल, पिता विनोद कोल के साथ ससुराल जा रहा था, इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार ईंट लोड डग्गी ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

सिर और शरीर में गंभीर चोटें आईं

टक्कर लगते ही दोनों युवक सड़क पर जा गिरे,हादसे में सागर कोल के सिर और शरीर में गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहा करण कोल गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

तो शायद हादसे का परिणाम इतना दर्दनाक नहीं होता

यदि दोनों युवकों ने हेलमेट पहना होता तो शायद हादसे का परिणाम इतना दर्दनाक नहीं होता। सड़क सुरक्षा विशेषज्ञ भी लगातार हेलमेट और यातायात नियमों के पालन की अपील करते रहे हैं, लेकिन लापरवाही अब भी लोगों की जान पर भारी पड़ रही है। बुढ़ार पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

रात हो जाने के कारण पोस्टमार्टम नहीं कराया

बुढार थाना प्रभारी विनय सिंह गहरवार ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी की बाइक पर सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चालक घायल हो गया है। रात हो जाने के कारण पोस्टमार्टम नहीं कराया गया कल पोस्टमार्टम होगा मामला दर्ज कार्यवाही में लिया गया।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us