SUBSCRIBE NOW

Home » राज्य » ग्वालियर में जनकताल के पुराने कुएं में कूदा 35 वर्षीय युवक, मौत; दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

ग्वालियर में जनकताल के पुराने कुएं में कूदा 35 वर्षीय युवक, मौत; दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  ग्वालियर। शहर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत जनकताल इलाके में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां रहने वाले 35 वर्षीय एक युवक ने पुराने कुएं में कूदकर अपनी जान दे दी।

राकेश वर्मा के मुताबिक, मृतक की पहचान अतुल पुत्र मंगल सिंह कुशवाह के रूप में हुई है, जो जनकताल की ही कुशवाह कॉलोनी का निवासी था। अतुल के दो बेटे हैं, जिनमें से एक की उम्र सात साल और दूसरे की महज तीन साल बताई जा रही है। इस हादसे के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और दोनों मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया है।

 घटना सोमवार सुबह करीब 10 बजे की है। युवक को कुएं में कूदता देख स्थानीय लोगों ने तुरंत बहोड़ापुर थाना पुलिस को सूचित किया। एनडीआरएफ टीम भी पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद युवक के शव को कुएं से बाहर निकाला।
मामला संदिग्ध, जांच में जुटी पुलिस
युवक ने कुएं में छलांग क्यों लगाई, इसके कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। घटना को लेकर मृतक के परिजनों ने भी फिलहाल चुप्पी साधी हुई है। बहोड़ापुर थाना पुलिस ने युवक का शव पोस्टमार्टम हाउस भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us