श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- ग्वालियर। शहर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत जनकताल इलाके में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां रहने वाले 35 वर्षीय एक युवक ने पुराने कुएं में कूदकर अपनी जान दे दी।
राकेश वर्मा के मुताबिक, मृतक की पहचान अतुल पुत्र मंगल सिंह कुशवाह के रूप में हुई है, जो जनकताल की ही कुशवाह कॉलोनी का निवासी था। अतुल के दो बेटे हैं, जिनमें से एक की उम्र सात साल और दूसरे की महज तीन साल बताई जा रही है। इस हादसे के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और दोनों मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया है।







