SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » रेत भरे हाइवा ने बाइक सवार पिता-पुत्र को रौंदा, भतीजा गंभीर, एक दिन पहले मां-बेटे की हुई थी मौत

रेत भरे हाइवा ने बाइक सवार पिता-पुत्र को रौंदा, भतीजा गंभीर, एक दिन पहले मां-बेटे की हुई थी मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

    श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-    देवलौंद क्षेत्र में रेत से भरे हाइवा ने बाइक सवारों को कुचल दिया, जिससे पिता-पुत्र की मौके पर मौत और भतीजा गंभीर घायल हुआ। हादसे के बाद अवैध रेत परिवहन पर सवाल उठे। पुलिस जांच में जुटी है। लगातार दुर्घटनाओं से क्षेत्र में आक्रोश और भय का माहौल है।
देवलौंद थाना क्षेत्र में सोमवार को हुए भीषण सड़क हादसे में पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक दिन पहले ब्यौहारी सड़क हादसे में गर्भवती महिला और उसके 6 साल के पुत्र की सड़क दुर्घटना में मौत हुई थी।
कैसे हुआ हादसा
पुलिस के अनुसार ग्राम जगमल स्थित शिव शक्ति आश्रम के पास यह हादसा उस समय हुआ, जब चौरी निवासी ईश्वर दीन खैरवार (62), उनके पुत्र गंगा सिंह खैरवार (45) और भतीजा रामकुशल बाइक से बुढ़वा से ब्यौहारी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार रेत से लदा हाइवा वाहन अनियंत्रित होकर बाइक सवारों को कुचल दिया।

मौके पर हुई दो की मौत

हादसा इतना भीषण था कि पिता ईश्वर दीन और उनके पुत्र गंगा सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं भतीजा रामकुशल गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

रेत की वैधता पर सवाल

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि हाइवा में अवैध रेत लदी थी। हालांकि पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है और मामले की जांच जारी है। पुलिस ने हाइवा वाहन और चालक को अपने कब्जे में ले लिया है। लोगों का आरोप है कि जिले में रेत का ठेका नहीं है इसके बावजूद में दिन दहाड़े रेत से भरे वाहन देवलौंद से रीवा जाते हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों और रेत की वैधता को लेकर जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

एक दिन पहले भी हुआ था हादसा
गौरतलब है कि एक दिन पहले ही पड़ोसी ब्यौहारी थाना क्षेत्र में बोरवेल वाहन ने पैदल जा रही मां-बेटे को कुचल दिया था, जिसमें दोनों की मौके पर मौत हो गई थी। लगातार हो रहे हादसों से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

यातायात व्यवस्था पर उठे सवाल
लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं के बाद यातायात व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। जहां एक ओर हेलमेट को लेकर अभियान चलाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर नियमों का पालन कराने में लापरवाही सामने आ रही है। स्थानीय लोग सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। 

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us