SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » कक्षा 5वीं, 8वीं की पुनः परीक्षा एक जून से होगी

कक्षा 5वीं, 8वीं की पुनः परीक्षा एक जून से होगी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  अनूपपुरः शिक्षण सत्र 2025-26 की मुख्य परीक्षा में अनुत्तीर्ण/अनुपस्थित कक्षा 5वीं एवं 8वीं के विद्यार्थियों के लिए पुनः परीक्षा होगी। यह परीक्षा 1 से 6 जून के बीच होगी। इसमें प्रदेश के समस्त शासकीय, मान्यता प्राप्त अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त शालाओं और पंजीकृत मदरसों में अध्ययनरत कक्षा पांचवी व आठवीं के विद्यार्थी शामिल होंगे। बताया गया दोनों कक्षाओं में दोबारा परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थी अपना प्रवेश पत्र राज्य शिक्षा केन्द्र के परीक्षा पोर्टल के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे।

पुनः परीक्षा के लिए शाला प्रमुख/जनशिक्षा केन्द्र प्रभारी/बीआरसीसी, डीपीसी के लागिन अंतर्गत परीक्षा पोर्टल से परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की सुविधा रहेगी। सभी बीआरसीसी को निर्देशित किया गया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि उनके ब्लाक के सभी विद्यार्थियों को  संबंधित शाला के प्रधान पाठक के माध्यम से 25 मई तक प्रवेश पत्र अनिवार्य रूप से प्राप्त हो जाएं।

* पुनः परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा आयोजन से पूर्व शाला स्तर पर विषयवार अतिरिक्त शिक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। परीक्षा केन्द्र केवल जनशिक्षा केन्द्र स्तर पर बनाए जाएंगे। अगर किसी जिले में किसी परीक्षा केन्द्र पर 500 से अधिक परीक्षार्थी सम्मिलित हो रहे हों तो उस स्थिति में राज्य शिक्षा केन्द्र से अनुमति उपरांत दूसरा परीक्षा केन्द्र निर्धारित किया जा सकेगा।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us