SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » MP के डिंडौरी में बिलगढ़ा बांध के पास बड़ी मात्रा में अवैध ब्लास्टिंग के विस्फोटक जब्त

MP के डिंडौरी में बिलगढ़ा बांध के पास बड़ी मात्रा में अवैध ब्लास्टिंग के विस्फोटक जब्त

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ द्रोपती धुर्वे शहडोल :-   डिंडौरी शहपुरा। जिले के सबसे बडे बिलगढा बांध के पास ब्लास्टिंग के लिए लगाए गए विस्फोटक सामग्री जब्त होने से हडकंप मचा हुआ है। जल जीवन मिशन के तहत चल रहे निर्माण कार्य के दौरान पाइप लाइन डालने के लिए पथरीले क्षेत्र में अवैध ब्लास्टिंग कराने का मामला सामने आया है।

महत्वपूर्ण बडी सिंचाई परियोजना के समीप हो रही इस ब्लास्टिंग की सूचना मिलते ही मंगलवार को बम निरोधक दस्ता बीडीएस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्राथमिक जांच में टीम को अमोनियम नाइट्रेट इमल्शन रॉड जैल सुपरपावर 90 जैसे जिंदा विस्फोटक पदार्थ मिले हैं, जिन्हें सुरक्षा के मद्देनज़र जब्त कर लिया गया है।

मौके से विस्फोटक सामग्री की बरामदगी ने इस आशंका को बल दिया है कि निर्माण एजेंसी द्वारा बिना वैधानिक अनुमति विस्फोटक सामग्री का उपयोग किया जा रहा था। इस मामले में शहपुरा थाना पुलिस ने निर्माण एजेंसी के विरूद्ध मामला दर्ज कर लिया है। बताया गया कि निर्माण के दौरान मनमानी बरतने के मामले सामने आ रहे थे।

ठेकेदार और पुलिस प्रशासन पर सवाल
  • ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले डेढ़ वर्षों से करोड़ों रुपए की जल जीवन मिशन परियोजना में अवैध ब्लास्टिंग का सिलसिला जारी था।
  • इस संबंध में पूर्व में पुलिस अधीक्षक और थाना स्तर पर शिकायत भी की गई थी, लेकिन कथित रूप से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
  • रविवार को हुई ब्लास्टिंग के बाद ग्रामीणों के घरों में दरारें आने और भय का माहौल बनने की सूचना पर पुलिस सक्रिय हुई।
  • नियमानुसार किसी भी प्रकार की ब्लास्टिंग के लिए जिला कलेक्टर से विधिवत अनुमति लेना और स्थानीय थाना को सूचित करना अनिवार्य होता है। ग्रामीणों का आरोप है कि न तो अनुमति ली गई और न ही पुलिस को पूर्व सूचना दी गई।
  • ग्रामीणों में आक्रोश और दहशत
    • आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के ग्रामीणों का कहना है कि बिना सूचना और सुरक्षा मानकों के की जा रही ब्लास्टिंग से वे लगातार भय के साये में जी रहे हैं।
    • उनका सवाल है कि इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री कहां से लाई गई और क्या ब्लास्टिंग कार्य करने वालों के पास वैध शॉर्ट फायर सर्टिफिकेट है या नहीं।
    • ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष और गहन जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है तथा अवैध ब्लास्टिंग तत्काल बंद कराने की गुहार लगाई है।
    • अब देखना होगा कि बरामद जिंदा विस्फोटक सामग्री के आधार पर पुलिस किन धाराओं में प्रकरण दर्ज करती है और ठेकेदार सहित जिम्मेदार व्यक्तियों पर क्या कार्रवाई होती है।
Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us