SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » शिक्षक सेवा से निवृत्त हो सकते हैं, समाज और शिक्षा से नहीं

शिक्षक सेवा से निवृत्त हो सकते हैं, समाज और शिक्षा से नहीं

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल सीमा सिंह :-    रसमोहनीः  आदि शक्ति जगत जननी मां भठिया प्रांगण में जैतपुर एसडीएम दीपक मंडावी की अध्यक्षता में सीएल गुप्ता उच्च श्रेणी शिक्षक का सेवानिवृत होने पर विदाई समारोह आयोजित गिया गया। इस मौके पर ब्लाक तहसील के अधिकारी, कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। माध्यमिक विद्यालय कोल्हुवा के वरिष्ठ उच्च श्रेणी शिक्षक सीएल गुप्ता ने अपने सेवाकाल के दौरान 10 वर्ष तक जनशिक्षक के रूप में एवं आठ वर्ष तक प्रभारी प्राचार्य का दायित्व निभाया।

कार्यक्रम में एसडीएम दीपक मंडावी ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षक सेवा से निवृत्त हो सकते हैं, समाज और शिक्षा से नहीं। कार्यक्रम में जितेन्द्र तिवारी, विजय कृष्ण मिश्रा, बीएस सिंह, अरूण सिंह परिहार, डा. शिवकुमार मिश्र, कमलेश मिश्रा, राघवेंद्र शुक्ला, विजय कृष्ण मिश्रा, सुरेंद्र सिंह परिहार, जितेंद्र तिवारी, रविंद्र शर्मा, अनीता रजक, भगवती सिंह, महेंद्र त्रिपाठी, अरुण मिश्रा, रमा शंकर मिश्रा, हरिहर प्रताप सिंह, लालजी तिवारी, विनोद सिंह, राजन सिंह, राकेश त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us