SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » विधायक ने मुझे पीटा…’ ब्लैकमेलिंग केस में महिला का वीडियो वायरल, धरमपुरी विधायक पर गंभीर आरोप

विधायक ने मुझे पीटा…’ ब्लैकमेलिंग केस में महिला का वीडियो वायरल, धरमपुरी विधायक पर गंभीर आरोप

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल सीमा सिंह :-   धरमपुरी विधायक कालूसिंह ठाकुर ब्लैकमेलिंग मामले में शुक्रवार को नया मोड़ आया है। जिस महिला और उसके मुस्लिम साथी पर विधायक ठाकुर ने ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया था, अब उसी महिला ने इंटरनेट मीडिया के माध्यम से एक वीडियो बहुप्रसारित किया है। इसमें महिला ने विधायक पर डराने, धमकाने और मारपीट करने के आरोप लगाए हैं।

धार। धरमपुरी विधायक कालूसिंह ठाकुर ब्लैकमेलिंग मामले में शुक्रवार को नया मोड़ आया है। जिस महिला और उसके मुस्लिम साथी पर विधायक ठाकुर ने ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया था, अब उसी महिला ने इंटरनेट मीडिया के माध्यम से एक वीडियो बहुप्रसारित किया है। इसमें महिला ने विधायक पर डराने, धमकाने और मारपीट करने के आरोप लगाए हैं।

इंटरनेट मीडिया पर महिला के आडियो और वीडियो सामने आए हैं। महिला बार-बार यह निवेदन करती नजर आ रही है कि आप विधायक होकर किसी महिला से इस तरह की भाषा कैसे बोल सकते हैं। फोन पर बातचीत के दौरान विधायक महिला के साथ-साथ कांग्रेस नेताओं के लिए भी अपशब्दों का प्रयोग करते हुए सुनाई दे रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि बुधवार को कालूसिंह ठाकुर ने धार में प्रेस वार्ता लेकर धरमपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम गवल्याबावड़ी की एक महिला और एक मुस्लिम युवक पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया था। इसके बाद धामनोद थाने में पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज किया गया। वहीं एक अन्य प्रकरण महिला के परिजन की ओर से धरमपुरी थाने में दर्ज कराया गया है। हालांकि इस वीडियो व आडियो की आधिकारिक रूप से कोई पुष्टि नहीं हुई है। इस बारे में विधायक से चर्चा करने का प्रयास किया तो संपर्क नहीं हो पाया।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us