SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » शहडोल में ड्राइवर को आई झपकी, पेड़ में घुसी बोलेरो:3 लोग घायल, एक की हालत गंभीर; दुर्ग से घर मेरठ जा रहे थे

शहडोल में ड्राइवर को आई झपकी, पेड़ में घुसी बोलेरो:3 लोग घायल, एक की हालत गंभीर; दुर्ग से घर मेरठ जा रहे थे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ शहडोल सीमा सिंह :-        शहडोल के टिहकी गांव के पास बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में गाड़ी में सवार तीन लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, यह घटना बुधवार सुबह करीब 7:30 बजे शहडोल-रीवा मार्ग पर हुई। शुरुआती जांच में पता चला है कि वाहन चालक को झपकी आ गई थी, जिससे उसने बोलेरो से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी सड़क किनारे लगे एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

मेरठ के रहने वाले हैं घायल लोग

बोलेरो (वाहन क्रमांक UP 82 AL 1498) में तीन लोग सवार थे। ये सभी दुर्ग, छत्तीसगढ़ से उत्तर प्रदेश की ओर जा रहे थे। घायल मेरठ के रहने वाले हैं। हालांकि, उनके नाम अभी सामने नहीं आए हैं।

स्थानीय लोगों ने दुर्घटना देखकर तुरंत ब्यौहारी पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से वाहन में फंसे तीनों घायलों को बाहर निकाला।

सभी को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है, जहां एक घायल की स्थिति नाजुक बनी है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us