SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » 60 महिलाओं को प्रदान की गई सिलाई किट

60 महिलाओं को प्रदान की गई सिलाई किट

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- धनपुरीः एसईसीएल सोहागपुर क्षेत्र में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय महाप्रबंधक बीके जेना ने 60 जरूरतमंद महिलाओं को निःशुल्क सिलाई किट एवं बैग वितरित किए। एसईसीएल द्वारा चयनित महिलाओं को सिलाई का प्रशिक्षण दिया जा रहा है,

जिसमें उन्हें आधुनिक इलेक्ट्रिक सिलाई मशीनों का संचालन और विभिन्न प्रकार के परिधान तैयार करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। महिलाएं साधारण कपड़े से अलग-अलग प्रकार के गारमेंट तैयार करने की कला सीख रही हैं, जिससे वे प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद अपने स्तर पर सिलाई कार्य शुरू कर सकेंगी। सिलाई किट महिलाओं के लिए स्वरोजगार का आधार बनेगी और उन्हें घर बैठे आय अर्जित करने में मदद करेगी।

इस अवसर पर श्री जेना ने कहा कि कंपनी का उद्देश्य केवल कोयला उत्पादन तक सीमित नहीं है, बल्कि आसपास के समुदायों के सामाजिक एवं आर्थिक विकास के लिए निरंतर प्रयास करना है। उन्होंने कहा कि महिलाओं का सशक्तिकरण समाज के समग्र विकासक की अहमकड़ी है। कार्यक्रम में सोहागपुर क्षेत्र के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

 

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us