SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » रीवा में बीच सड़क पर गुंडागर्दी, युवक की डंडे-बेल्ट से पिटाई; वीडियो वायरल

रीवा में बीच सड़क पर गुंडागर्दी, युवक की डंडे-बेल्ट से पिटाई; वीडियो वायरल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  रीवा। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दो युवक मिलकर एक अन्य युवक की सड़क पर बेल्ट और डंडों से बेरहमी से पिटाई करते नजर आ रहे हैं।

युवक पर ताबड़तोड़ डंडे और बेल्ट बरसाते रहे

जानकारी के अनुसार, यह वायरल वीडियो शहर के अमहिया थाना क्षेत्र अंतर्गत पीके स्कूल के समीप का बताया जा रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि हमलावर पूरी तरह बेखौफ होकर युवक पर ताबड़तोड़ डंडे और बेल्ट बरसा रहे हैं।

घटना को देखकर सड़क पर हड़कंप मच गया

मारपीट की इस घटना को देखकर सड़क पर हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने समय रहते साहस दिखाया और बीच-बचाव कर पीड़ित युवक की जान बचाई।

राहगीर ने इस पूरी वारदात का वीडियो बनाया

वही घटना के दौरान किसी राहगीर ने मोबाइल से इस पूरी वारदात का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

मारपीट करने वाले दूसरे आरोपी की पहचान स्पष्ट नहीं

वायरल हो रहे इस वीडियो में मारपीट करने वाला एक आरोपी खुद को ‘आदिल अमहिया’ बताता हुआ सुनाई दे रहा है। हालांकि, अभी तक पीड़ित युवक और मारपीट करने वाले दूसरे आरोपी की पहचान स्पष्ट नहीं हो पाई है।

मामला स्थानीय थाने तक पहुंचा है या नहीं, जांच जारी

यह मामला स्थानीय थाने तक पहुंचा है या नहीं, और इस संबंध में कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई गई है या नहीं, इसकी पुख्ता जानकारी अभी सामने नहीं आ सकी है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us