SUBSCRIBE NOW

Home » ताजा खबर » जबलपुर में घर के अंदर खेलते-खेलते जमीन पर सो गया चार वर्षीय बेटा, पिता ने हथौड़े से वार कर मार डाला

जबलपुर में घर के अंदर खेलते-खेलते जमीन पर सो गया चार वर्षीय बेटा, पिता ने हथौड़े से वार कर मार डाला

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  जबलपुर। बेलखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम बसेड़ी में बुधवार दोपहर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक पिता ने अपने चार वर्षीय बेटे प्रेम सिंह की हथौड़े से वार कर हत्या कर दी। घटना दोपहर करीब ढाई से तीन बजे के बीच की बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपित पिता तुलसीराम लोधी (30) को गिरफ्तार कर लिया है।

मौके पर ही हो गई बेटे की मौत

हथौड़े का वार दाहिनी आंख के ऊपर सिर में लगा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद घर में चीख-पुकार मच गई और स्वजन ने पुलिस को सूचना दी। तुलसी के पिता ने तरवर सिंह ने मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। आरोपित को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से हत्या में प्रयोग किया गया हथौड़ा बरामद कर लिया गया है।

किसी न किसी से विवाद कर रहा था पिता

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि प्रेम सिंह अक्सर बीमार रहता था। उसका पिता तुलसीराम गांव में चाय-समोसा की दुकान संचालित करता था। वह कुछ दिनों से लगातार किसी न किसी से विवाद कर रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रात में दोस्तों के साथ घूमने निकला था अशोक

वहीं दूसरी ओर सिहोरा थाना क्षेत्र के ग्राम गाड़ा मझगवां स्थित हिरन नदी में बुधवार सुबह अशोक कोल (35) का शव मिलने से सनसनी फैल गई। अशोक मंगलवार रात खाना खाने के बाद दोस्तों के साथ घूमने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा।

गाड़ा घाट पर शव पानी में उतराते देखा

सुबह ग्रामीणों ने गाड़ा घाट पर उसका शव पानी में उतराते देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। स्वजन ने पुलिस को बताया कि अशोक को मिर्गी के दौरे आते थे। आशंका जताई गई है कि नदी के पास उसे दौरा पड़ा होगा, जिससे वह पानी में गिर गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us