श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं और कई स्थानों पर आवागमन प्रभावित हुआ है। इसके बावजूद लोग जान जोखिम में डालकर उफनती नदियों और नालों को पार कर रहे हैं। जैतपुर क्षेत्र से ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक युवक उफनती कसेड़ नदी के बीच स्टंटबाजी करते हुए दिखाई दे रहा है। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार बोकरा में स्थित कसेड़ नदी का पुल रविवार सुबह से सोमवार को खबर लिखे जाने तक पानी में डूबा हुआ था। पुल के ऊपर से तेज बहाव के साथ पानी गुजर रहा था। इसी दौरान एक युवक अपनी जान की परवाह किए बिना पुल के ऊपर बह रहे पानी को पैदल पार करता नजर आया। युवक के इस तरह नदी पार करने का वीडियो किसी व्यक्ति ने बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पुलिस के अनुसार जिले में लगातार बारिश के चलते कई नदी-नाले उफान पर हैं। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया गया है और लोगों को उफनते नदी-नालों को पार नहीं करने की समझाइश दी जा रही है। इसके बावजूद कुछ लोग जबरन जोखिम उठाकर नदी और नालों को पार कर रहे हैं।
छत्तीसगढ़ मार्ग भी प्रभावित












