SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » शहडोल में पुरानी रंजिश में हत्या, विधवा महिला के घर मिलने पहुंचे शख्स की लाठी से पीट-पीटकर हत्या, आरोपी फरार

शहडोल में पुरानी रंजिश में हत्या, विधवा महिला के घर मिलने पहुंचे शख्स की लाठी से पीट-पीटकर हत्या, आरोपी फरार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  शहडोल। जिले के गोहपारू थाना क्षेत्र के पैलवाह गांव में रविवार को दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। विधवा महिला के घर मिलने आए एक अधेड़ की पड़ोसी युवक ने लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान बृजनंदन केवट निवासी पैलवाह के रूप में हुई है, जबकि आरोपी युवक अभय बताया जा रहा है।

लाठी से किया ताबड़तोड़ हमला

जानकारी के अनुसार बृजनंदन केवट रविवार दोपहर पैलवाह में रहने वाली विधवा महिला सावित्री के घर मिलने आया था। बताया जाता है कि दोनों के बीच पहले से जान-पहचान थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला युवक अभय वहां पहुंच गया। उसने अचानक बृजनंदन पर लाठी से ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया।

सिर और शरीर पर गंभीर चोट लगने से बृजनंदन ने मौके पर ही दम तोड़ दियाचीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए लेकिन तब तक आरोपी मौके से फरार हो गया था
पुरानी रंजिश के चलते दिया वारदात को अंजाम

ग्रामीणों ने बताया कि दो दिन पहले बृजनंदन और अभय के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें बृजनंदन ने अभय के साथ मारपीट कर दी थी। इसी पुरानी रंजिश के चलते अभय बदला लेने की फिराक में था और रविवार को मौका देखकर उसने वारदात को अंजाम दे दिया।

पुलिस ने शुरू की जांच, आरोपी की तलाश जारी

घटना की सूचना मिलते ही गोहपारू थाना प्रभारी राजकुमार मिश्रा और महिला डीएसपी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। गांव में घटना के बाद सनसनी फैल गई है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us