SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » Anuppur News: खेलते-खेलते कुएं में गिरा दो वर्षीय बालक, डूबने से मौत

Anuppur News: खेलते-खेलते कुएं में गिरा दो वर्षीय बालक, डूबने से मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल द्रोपती धुर्वे :-   कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कांसा के वार्ड क्रमांक 13 स्थित टिकरीटोला में रविवार दोपहर दर्दनाक हादसा हो गया। घर के पास खेत में बने कुएं के समीप खेलते समय दो वर्षीय मासूम अचानक कुएं में गिर गया। पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार टिकरीटोला निवासी चोखेलाल सिंह का दो वर्षीय पुत्र वीर सिंह रविवार दोपहर अपनी चार वर्षीय बहन सुनैना सिंह और दादी फूलबाई सिंह के साथ घर के पास स्थित नंदलाल पिता रामस्वरूप यादव के खेत में बने कुएं के समीप खेल रहा था। इसी दौरान खेलते-खेलते वीर सिंह अचानक कुएं में जा गिरा। बालक के कुएं में गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बालक की तलाश शुरू की। ग्रामीण संतोष, विकास, शंभू सहित अन्य लोगों ने कुएं के अंदर उतरकर तथा बाहर से तलाश की। काफी प्रयास के बाद बालक पानी के अंदर मिला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने बालक को कुएं से बाहर निकाला और शव को घर पहुंचाया। इसके बाद घटना की सूचना कोतवाली थाना अनूपपुर पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटना की जानकारी लेते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू की है।
दो वर्षीय मासूम की अचानक हुई मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना ने गांव में भी सभी को झकझोर दिया है। बताया जा रहा है कि खेत में स्थित कुआं घर के समीप ही था, जहां मासूम अपनी बहन और दादी के साथ खेल रहा था। खेलते समय हुए इस हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं। पुलिस द्वारा घटना के संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us