SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » Shahdol News: नाले में मिला नवजात का शव, ममता को शर्मसार करने वाली घटना से मचा हड़कंप

Shahdol News: नाले में मिला नवजात का शव, ममता को शर्मसार करने वाली घटना से मचा हड़कंप

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल द्रोपती धुर्वे :-    शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। बस स्टैंड और शासकीय कॉलेज के समीप स्थित नाले में रविवार को एक नवजात शिशु का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। नवजात का शव नाले में औंधे मुंह पड़ा था। राहगीरों की नजर शव पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही ब्यौहारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकलवाकर अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास के क्षेत्र में नवजात को लेकर जानकारी जुटाने का प्रयास किया, लेकिन फिलहाल यह पता नहीं चल सका है कि नवजात को नाले में किसने फेंका।

घटना की जानकारी आसपास के लोगों और महिलाओं को लगी तो बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। नवजात का शव देखकर लोगों में आक्रोश और दुख का माहौल रहा। स्थानीय लोगों का कहना था कि आखिर कौन मां या व्यक्ति इतनी निर्दयता कर सकता है कि जन्म के बाद नवजात को इस तरह नाले में छोड़ दे। पुलिस ने नवजात के शव को अस्पताल पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई। इसके बाद शव को कफन-दफन कराया गया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि नवजात का जन्म कहां हुआ था और उसे नाले तक कौन लेकर पहुंचा। आसपास के क्षेत्रों में भी पुलिस जानकारी जुटा रही है।

ब्यौहारी थाना प्रभारी अभिलाष मिश्रा ने बताया कि स्थानीय लोगों से नवजात का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच के आधार पर आगे अपराध दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना के पीछे कौन जिम्मेदार है।

 

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us