SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » शहडोल में बारिश का कहर: बाणसागर बांध लबालब, कल सुबह रेडियल गेट से पानी छोड़ने की तैयारी

शहडोल में बारिश का कहर: बाणसागर बांध लबालब, कल सुबह रेडियल गेट से पानी छोड़ने की तैयारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ शहडोल द्रोपती धुर्वे :-   शहडोल। शहडोल जिले में बीते कुछ दिनों से जारी मूसलाधार बारिश के चलते बाणसागर बांध का जलस्तर बेहद तेजी से बढ़ रहा है। कार्यपालन यंत्री एसके शर्मा के अनुसार, रविवार दोपहर 12 बजे तक बांध का जलस्तर 340.11 मीटर दर्ज किया गया। ज्ञात हो कि इस बांध का पूर्ण जल भराव स्तर 341.64 मीटर है। कैचमेंट एरिया में लगातार हो रही वर्षा के कारण बांध में पानी की आवक फिलहाल 2004.84 क्यूमेक्स दर्ज की गई है।

naidunia_image

24 अगस्त को खुल सकते हैं बांध के गेट

कैचमेंट क्षेत्र में सक्रिय मानसून को देखते हुए बांध में पानी का दबाव लगातार बढ़ रहा है। प्रशासन के मुताबिक, स्थिति नियंत्रण में रखने के लिए 24 अगस्त को सुबह 6 बजे से रेडियल गेट खोलकर सोन नदी में आवश्यकतानुसार पानी छोड़ा जा सकता है। इसके चलते बांध प्रबंधन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

तटीय इलाकों में प्रशासन का अलर्ट

बढ़ते जलस्तर को देखते हुए मैदानी अमले को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए हैं। बांध के अपस्ट्रीम और डूब क्षेत्र से सटे इलाकों में विशेष सावधानी बरतने का अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन ने सोन नदी के किनारे और निचले इलाकों में रहने वाले ग्रामीणों से अपील की है कि वे नदी के करीब न जाएं और डूब क्षेत्र से सुरक्षित दूरी बनाए रखें।

बारिश ने तोड़ा पुराना रिकॉर्ड, बड़ा तालाब ओवरफ्लो

शहडोल में बीते 5 दिनों से हो रही वर्षा ने बीते वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पिछले साल 1 जून से 23 अगस्त तक जिले में औसतन 844 मिमी बारिश दर्ज की गई थी, जबकि इस वर्ष यह आंकड़ा 853 मिमी तक पहुंच गया है। भारी बारिश के चलते जिला मुख्यालय के पांडव नगर स्थित ‘बड़ा तालाब’ पूरी तरह भर गया। जल निकासी के लिए तालाब की मेड़ तोड़नी पड़ी, जिससे पानी के साथ मछलियाँ भी सड़कों पर बहने लगीं।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us