SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » महिला ने दो देवरों पर मारपीट का आरोप लगायाः

महिला ने दो देवरों पर मारपीट का आरोप लगायाः

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  शहडोल के बुढार में एक महिला ने अपने दो देवरों पर पति और खुद के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला ने शुक्रवार को इस संबंध में पुलिस अधीक्षक (एसपी) से शिकायत की है, जिसमें आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और अपनी जान-माल की सुरक्षा की मांग की गई है।

वार्ड नंबर 2, कॉलेज कॉलोनी निवासी शाहिन बेगम (36) के अनुसार, उनके पति मो. खालिक किसी काम से धनपुरी गए थे। लौटते समय बुढार में जानू कॉम्प्लेक्स के पास उनके देवर आसिर ने उन्हें रोका। आसिर ने कथित तौर पर पैसे मांगे और गाली-गलौज की।

जब पति ने पैसे देने से मना किया, तो आसिर और दूसरे देवर समसुद्दीन ने उनके साथ धक्का-मुक्की और मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि दोनों देवरों ने मो. खालिक के सिर, नाक, कान, सीने और पेट में लात-घूंसों से हमला किया, जिससे उनके नाक और कान से खून निकलने लगा।

सूचना मिलने पर शाहिन बेगम मौके पर पहुंचीं और उन्होंने आरोपियों से पति को पीटने का कारण पूछा। महिला ने शिकायत में बताया कि इसके बाद दोनों देवरों ने उन्हें भी गालियां दीं और पति को दोबारा मारना शुरू कर दिया।

महिला को लात घूंसों से पीटा

फिर उन्होंने शाहिन बेगम को सड़क पर धक्का देकर लात-घूंसों से पीटा। आसिर ने उनके सीने में घूंसा मारा, जिससे वह गिर गईं। उनके दाहिने हाथ में भी कई बार लात-घूंसों से हमला किया गया। इस हमले में उनके हाथ में सूजन के साथ सिर, सीना, कमर, पेट और दाहिने हाथ में चोटें आई हैं।

शाहिन बेगम का आरोप है कि आरोपियों ने उन्हें धमकी देते हुए कहा कि वे आज दोनों को जिंदा नहीं छोड़ेंगे। आसपास मौजूद लोगों के पहुंचने पर आरोपी वहां से चले गए। महिला ने बताया कि घटना के संबंध में धनपुरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, लेकिन कार्रवाई न होने पर उन्होंने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us