श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- नौरोजाबादः जिले के बिरसिंहपुर पाली स्थित जोहिला पुल के पास बारिश के दौरान भीषण सड़क हादसा हो गया। पुल के ऊपर टर्निंग के पास पाली की तरफ से आ रही पिकअप मालवाहक और नौरोजाबाद से शहडोल की ओर जा रही प्रयाग बस की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।
हादसे में पिकअप चालक सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे के बाद घायलों को तत्काल उपचार की जरूरत थी, लेकिन मौके पर एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हो सकी। इसके चलते स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को ऑटो और दोपहिया वाहन के माध्यम से बिरसिंहपुर पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।
बताया जा रहा है कि हादसे के बाद प्रयाग बस का चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बारिश के बीच हुई इस दुर्घटन ने एक बार फिर जोहिला पुल की टर्निंग पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।








