SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » बिरसा मुंडा मेडिकल कालेज में पार्किंग से स्टाफ की गाड़ी चोरी

बिरसा मुंडा मेडिकल कालेज में पार्किंग से स्टाफ की गाड़ी चोरी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  शहडोलः बिरसा मुण्डा शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय की पार्किंग में सुरक्षा के दावे विफल हो रहे हैं। यहां स्टाफ की गाड़ियां लगातार चोरी हो रही हैं, और अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। हाल ही में लिफ्ट आपरेटर निलेश यादव की मोटरसाइकिल चोरी हुई। 22 मई को बाइक क्रमांक एमपी 18 एमई 2802 अस्पताल परिसर के पार्किंग स्टैंड से चोरी हो गई।

निलेश ने 26 मई को अधिष्ठाता को इसकी सूचना दी, लेकिन एक माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी न गाड़ी मिली और न कोई कार्रवाई हुई। निलेश ने पत्र में पार्किंग ठेकेदार और स्टाफ पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि 2022 से पार्किंग का ठेका मिलने के बाद से 6-7 स्टाफ की गाड़ियां चोरी हो चुकी हैं।

उन्होंने कहा, जो स्टाफ की गाड़ियां नहीं होतीं, वो चोरी नहीं होतीं। शिकायतकर्ता के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज में पार्किंग स्टाफ चोर से बातचीत करते हुए दिखाई दे रहा है। रात में गार्ड और पार्किंग स्टाफ की मौजूदगी में गाड़ी चोरी हुई, इसलिए इसकी जिम्मेदारी सुरक्षा अधिकारी और पार्किंग स्टाफ की बनती है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us