SUBSCRIBE NOW

Home » राज्य » कैंसर पीड़ित बच्ची के लिए सिंगरौली कमिश्नर सविता प्रधान ने किया काम कि पूरे शहर में हो रही है सराहना

कैंसर पीड़ित बच्ची के लिए सिंगरौली कमिश्नर सविता प्रधान ने किया काम कि पूरे शहर में हो रही है सराहना

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल द्रोपती धुर्वे :-    सीधी। नगर पालिक निगम सिंगरौली की आयुक्त सविता प्रधान ने संवेदनशीलता और मानवता की ऐसी मिसाल पेश की है, जिसकी पूरे शहर में सराहना हो रही है।

आत्मविश्वास लौटाने के लिए लिया निर्णय

कैंसर से जूझ रही एक मासूम बच्ची के चेहरे पर मुस्कान लाने और उसका आत्मविश्वास लौटाने के लिए उन्होंने स्वयं अपना मुंडन करा लिया।

दूसरों से अलग और असहज महसूस करती है

उपचार के दौरान आयुक्त सविता प्रधान की मुलाकात एक कैंसर पीड़ित बच्ची से हुई। बच्ची ने भावुक होकर बताया कि कीमोथेरेपी के कारण उसके सिर के सभी बाल झड़ गए हैं, जिससे वह खुद को दूसरों से अलग और असहज महसूस करती है।

तुम्हारी तरह दिखूं, तो क्या तुम्हें खुशी होगी

बच्ची की पीड़ा को समझते हुए आयुक्त ने उससे पूछा, अगर मैं भी तुम्हारी तरह दिखूं, तो क्या तुम्हें खुशी होगी। बच्ची ने मुस्कुराते हुए सहमति जताई।

बच्ची को यह एहसास हो कि वह अकेली नहीं है

सविता प्रधान ने बिना किसी औपचारिकता के अपना मुंडन करा लिया, ताकि बच्ची को यह एहसास हो कि वह अकेली नहीं है।

सहानुभूति का मजबूत संदेश दिया

आयुक्त के इस भावुक और प्रेरणादायक कदम ने न केवल बच्ची के चेहरे पर मुस्कान लौटाई, बल्कि समाज को भी मानवता, संवेदनशीलता और सहानुभूति का मजबूत संदेश दिया।

मानवीय मूल्यों और संवेदनशील व्यवहार से ही पहचान

उनका यह कार्य इस बात का उदाहरण है कि एक अधिकारी की पहचान केवल प्रशासनिक फैसलों से नहीं, बल्कि मानवीय मूल्यों और संवेदनशील व्यवहार से भी होती है।

इस पहल की शहर भर में सराहना हो रही

सविता प्रधान की इस पहल की शहर भर में सराहना हो रही है। सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने इसे सेवा, करुणा और मानवीय संवेदना का प्रेरणादायक उदाहरण बताते हुए उनके इस कदम को सलाम किया।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us