SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » छात्रों पर बर्बरता के विरोध में कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन

छात्रों पर बर्बरता के विरोध में कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  शहडोलः देशभर में छात्रों के साथ हो रहे कथित अन्याय और नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने कलेक्ट्रेट परिसर के सामने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी ने किया। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा गया।

अजय अवस्थी ने कहा कि विगत दिनों जंतर-मंतर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर छात्र और आम नागरिक शांतिपूर्ण धरना और अनशन कर रहे थे। लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रख रहे छात्रों पर पुलिस द्वारा बल प्रयोग किया गया जो अमानवीय और लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध है।

इस कार्रवाई में कई छात्रों और आंदोलनकारियों को गंभीर चोटें आईं जो सरकार की असहिष्णु मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी सहित कांग्रेस नेता छात्रों की आवाज संसद और सड़क दोनों जगह उठा रहे थे। लेकिन सरकार ने छात्रों की समस्याओं का समाधान करने के बजाय उनके समर्थन में खड़े जनप्रतिनिधियों के साथ भी अभद्र व्यवहार किया।

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष आजाद बहादुर सिंह, नीरज द्विवेदी, जिला उपाध्यक्ष कुलदीप निगम, मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुपम गौतम, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सौरभ तिवारी, महिला जिलाध्यक्ष संध्या सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us