SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » शहडोल में तलवार लेकर घूमते युवक का VIDEO:

शहडोल में तलवार लेकर घूमते युवक का VIDEO:

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  शहडोल जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र की झींक बिजुरी चौकी अंतर्गत ग्राम सेमरिया में रविवार को एक युवक ने हाथ में तलवार लेकर गांव की गलियों में घूमकर दहशत फैलाई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन युवक पुलिस के सामने भी तलवार लहराता रहा। उसकी मानसिक स्थिति सामान्य न होने के कारण पुलिस ने बल प्रयोग करने के बजाय संयम बरता और सुरक्षित दूरी बनाए रखी।

ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी थी कि एक युवक हाथ में तलवार लेकर गांव में घूम रहा है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए झींक बिजुरी चौकी प्रभारी उप निरीक्षक रामपाल वर्मा पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे।

पुलिस को दी धमकी

मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को रोकने और शांत करने का प्रयास किया, लेकिन उसने पुलिस की बात नहीं सुनी। वह लगातार पुलिस के सामने तलवार लहराता रहा और उन्हें धमकाते हुए आगे बढ़ता रहा। पुलिस ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए सुरक्षित दूरी बनाए रखी, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना या चोट से बचा जा सके।

इस घटना के दौरान एक ग्रामीण ने अपने मोबाइल में इसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो में युवक बेखौफ होकर पुलिस के सामने तलवार लहराता हुआ स्पष्ट दिख रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद इलाके में घटना को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं।

पुलिस ने पिता को समझाया

झींक बिजुरी चौकी प्रभारी उप निरीक्षक रामपाल वर्मा ने बताया कि संबंधित युवक की मानसिक स्थिति सामान्य नहीं है और वह पहले भी इस तरह की हरकतें कर चुका है। पुलिस ने पूर्व में उसके परिजनों, विशेषकर पिता को, युवक का उचित उपचार कराने की सलाह दी थी, लेकिन अब तक उसका नियमित इलाज नहीं कराया गया है। पुलिस फिलहाल युवक की गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us