श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- उमरियाः जिले के थाना पाली क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर ग्राम मुदरिया के पास शनिवार शाम करीब 5:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, छादा निवासी महिला अपने बापुत्र के साथ बाइक से शहडोल जा रही नथी। इसी दौरान अचानक बाइक के नसामने एक कुत्ता आ गया, जिससे चालक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई।
सिर पर चोट लगने से मौतः
हादसे में महिला सड़क पर गिर गई, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। सिर से अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों ने तत्काल एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। एंबुलेंस मौके पर पहुंची और महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाली ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पाली थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।







