SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » खेत पर जुताई कर रहा था किसान, ऊंचाई पर जाकर पलटा ट्रैक्टर, दबने से चालक की मौके पर मौत

खेत पर जुताई कर रहा था किसान, ऊंचाई पर जाकर पलटा ट्रैक्टर, दबने से चालक की मौके पर मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  अनूपपुर के जैतहरी थाना क्षेत्र में खेत की जुताई के दौरान ट्रैक्टर पलटने से 28 वर्षीय चालक अमन सिंह कोल की दबकर मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने जेसीबी की मदद से शव बाहर निकालकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने मर्ग कायम कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
 जैतहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ठोडीपानी में बुधवार दोपहर खेत की जुताई के दौरान दर्दनाक हादसे में 28 वर्षीय ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। ट्रैक्टर पलटने से चालक उसके नीचे दब गया, जिससे मौके पर ही उसकी जान चली गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

मृतक की पहचान अमन सिंह कोल (28) पिता राजकुमार कोल, निवासी पतरकी टोला भैनाडाबर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार अमन गांव के ही पूरन लाल राठौर का ट्रैक्टर चलाने का कार्य करता था। बुधवार दोपहर वह एक किसान के खेत की जुताई कर रहा था। खेत ढालदार एवं ऊंचाई पर स्थित था। जुताई के दौरान खेत के किनारे मोड़ पर ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और तेज रफ्तार ट्रैक्टर खेत से बाहर निकलकर ढलान वाले गड्ढे में पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे दबने से अमन की मौके पर ही मौत हो गई।

Youth dies after tractor overturns in field; owner absconding.

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने जैतहरी पुलिस को अवगत कराया। थाना प्रभारी गोकुलानंद पांडे के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। हालांकि ट्रैक्टर के नीचे शव दबा होने के कारण उसे तत्काल बाहर निकालना संभव नहीं हो सका। इसके बाद जेसीबी मशीन बुलाकर ट्रैक्टर को हटाया गया और काफी मशक्कत के बाद शव बाहर निकाला गया। पुलिस ने घटनास्थल का पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शाम को जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

थाना प्रभारी गोकुलानंद पांडे ने बताया कि हादसा दोपहर करीब 2 से 3 बजे के बीच हुआ। प्रारंभिक जांच में ट्रैक्टर के अनियंत्रित होकर पलटने से दुर्घटना होना सामने आया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं युवक की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us