SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » बिल विवाद पर मेगा मार्ट में मैनेजर की पिटाई, प्रसारित हो रहा वीडियो

बिल विवाद पर मेगा मार्ट में मैनेजर की पिटाई, प्रसारित हो रहा वीडियो

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  शहडोलः शहर के बीच स्थित विशाल मेगा मार्ट में उस समय हंगामा मच गया, जब एक युवती अपने स्वजन के साथ स्टोर पहुंची और मैनेजर की कथित तौर पर जमकर पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। वीडियो में मारपीट और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल साफ दिखाई दे रहा है।

जानकारी के अनुसार, विशाल मेगा मार्ट के मैनेजर मनीष कुमार ने बताया कि उनके साथ मारपीट की गई है और इसकी शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई गई है। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले पास में रहने वाली एक युवती से बिल को लेकर विवाद हुआ था।  बाद में दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से मामला सुलझा लिया गया था। बताया जा रहा है कि समझौते के बावजूद सोमवार को युवती अपने स्वजन के साथ मेगा मार्ट पहुंची और मैनेजर के साथ मारपीट शुरू कर दी।

इस दौरान स्टोर में मौजूद ग्राहकों और कर्मचारियों के बीच अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। घटना का वीडियो किसी ने मोबाइल से बना लिया, जो अब इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। कोतवाली थाना प्रभारी रावेंद्र तिवारी ने बताया कि दोनों पक्षों ने सोमवार को थाने पहुंचकर लिखित रूप से आपसी समझौता कर लिया है। फिलहाल किसी पक्ष की ओर से आगे कोई कार्रवाई की मांग नहीं की गई है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us