SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » चालक को झपकी लगने के कारण कार पलटी, दो घायल

चालक को झपकी लगने के कारण कार पलटी, दो घायल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  शहडोलः बिजनेस यात्रा पर निकले दो व्यापारियों की कार शुक्रवार देर रात सिंहपुर-शहडोल मार्ग पर अनियंत्रित होकर पलट गई। चालक को झपकी आने से हुआ यह हादसा एताझर के पास हुआ, जिसमें कार सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। डायल-112 की तत्परता से समय पर अस्पताल पहुंचाने के कारण दोनों की जान बच गई। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।

सिंहपुर थाना पुलिस के अनुसार, कार रायपुर से शहडोल की ओर आ रही थी। कार में सवार दोनों व्यक्ति व्यवसायिक काम से शहडोल आ रहे थे। देर रात एताझर के पास एक मोड़ पर चालक को अचानक झपकी आ गई, जिससे कार से नियंत्रण हट गया। बेकाबू कार सड़क से नीचे उतरकर कई बार पलटी खाते हुए बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना राहगीरों ने डायल-112 को दी। सूचना मिलते ही आरक्षक महेश प्रजापति और पायलट भरत कुमार तत्काल मौके पर पहुंचे।

दोनों पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। समय पर इलाज मिलने से बड़ा हादसा टल गया। पुलिस ने बताया कि दोनों घायल रायपुर के निवासी हैं। प्राथमिक जांच में हादसे की मुख्य वजह चालक को आई झपकी ही सामने आई है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us