SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » कटनी में चला चाकू, गई एक युवक की जान

कटनी में चला चाकू, गई एक युवक की जान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  कटनीः शहर में पुलिस को खौफ न होने से बदमाशों के हौंसले बढ़े हुए हैं। रोजाना चाकूबाजी और फायरिंग की घटनाएं हो रही हैं। एक बार फिर से चाकूबाजी की घटना में रंगनाथ नगर थाना क्षेत्र के मंगल नगर में एक युवक की जान चली गई। ‘मामूली विवाद में एक युवक पर पिता-पुत्र ने मिलकर हमला किया था और चाकू घोंप दी थी। गंभीर रूप से घायल

युवक को जबलपुर रेफर किया गया था, स्वजन उसे लेकर जा रहे थे और रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज किया है और आरोपितों की तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार रंगनाथ नगर थाना क्षेत्र के मंगलनगर में रविवार दोपहर दो बजे के लगभग 25 वर्षीय युवक कन्हैया गौड़ पिता लाल बहादुर गौड़ की पड़ोसी रमेश यादव ने अचानक किसी बात को लेकर बहस हो गई। विवाद पहले सामान्य था, लेकिन कुछ ही मिनटों में माहौल तनावपूर्ण हो गया।

इसी दौरान रमेश यादव का पुत्र रितेश यादव, जो शराब के नशे में था, वह भी झगड़े में शामिल हो गया और कन्हैया के बड़े भाई से बहस करने लगा। स्वजन ने बताया कि जब कन्हैया गौड़ बीच-बचाव करने पहुंचे, तभी रितेश यादव ने घर में रखा चाकू उठाकर उन पर हमला कर दिया।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us