श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- शहडोलः जिले में पल्स पोलियो अभियान के तहत पहले दिन 28 जून को एक लाख छह हजार बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई। तय लक्ष्य के अनुसार जिले के एक लाख 39 हजार 742 बच्चों को यह खुराक पिलाई जानी है। इस तरह से देखा जाए तो पहले ही दिन बूथ पर जाकर लोगों ने अपने बच्चों को दवा पिलाने में अच्छी भूमिका निभाई।
जिला टीकाकरण अधिकारी डा अंशुमान सोनारे के मुताबिक पहले ही दिन लक्ष्य का 76 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। शेष बचे बच्चों को ’29 जून को घर घर जाकर पोलियो ड्राप्स पिलाया गया। इसके साथ ही 30 जून को भी यह अभियान यानी घर घर जाकर पोलियो दवा पिलाने का कार्य जारी रहेगा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. राजेश मिश्रा ने कहा है कि जो बच्चे छूट गए हैं वह 30 जून को भी पोलियो की दवा पी सकते हैं। इसके लिए मोबाइल टीम घर घर जाकर दस्तक देगी। उन्होंने बताया कि यह अभियान सफल हो इसके लिए जिले के लोग अपनी सहभागिता देकर इस अभियान की सफलता में सहयोग प्रदान करें।







