श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- शहडोलः ‘बेटी बचाओ बेटी पढाओ’ कार्यक्रम के तहत मंगलवार को एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शिक्षित बेटी सशक्त भारत की थीम पर विषय रखा गया। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्रा के मार्गदर्शन एवं परियोजना अधिकारी आनंद अग्रवाल के नेतृत्व में किया गया।
कार्यक्रम में शिक्षित बेटी सशक्त भारत अंतर्गत परियोजना अधिकारी आनंद अग्रवाल द्वारा पाक्सो एक्ट, बाल विवाह अधिनियम, साइबर क्राइम विषय पर बालिकाओं को जानकारी दी गई। शाहीन अंजुम द्वारा माहवारी स्वच्छता विषय पर विस्तार से बलिकाओं से चर्चा कर समझाया गया। वंदना पनिका द्वारा एनीमिया विषय पर एनीमिया के लक्षण, कारण एवं एनीमिया से बचने के उपाय के बारे में बताया गया।
कार्यक्रम अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग से संदीप यादव एवं निशा घोष उपस्थित हुए। उनके द्वारा बालिकाओं का स्वास्थ्य जांच की गई एवं आयरन की टेबलेट प्रदान की गई। उपस्थित बालिकाओं का स्वास्थ्य ज्ञात करने के लिए बालिकाओं का वजन एवं ऊंचाई मापी गई साथ ही बालिकाओं को माहवारी स्वच्छता के लिए प्रेरित करने के लिए सेनेटरी नैपकीन का वितरण किया गया। कार्यक्रम में परियोजना सोहागपुर अंतर्गत अलग-अलग ग्रामों की 76 बालिकाएं मौजूद रहीं।







