श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- शहडोलः गोहपारू पुलिस ने अवैध पशु परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से 34 मवेशियों को मुक्त कराया है। पुलिस ने मौके से ट्रक चालक और उसके सहयोगी को गिरफ्तार किया है।
23 जून की रात पुलिस को सूचना मिली कि एक ट्रक में बड़ी संख्या में भैंस एवं पड़वा लोड कर अवैध रूप से ले जाया जा रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने ग्राम बन्नौधी के समीप घेराबंदी कर ट्रक क्रमांक यूपी 96-एटी-6738 को रोका। वाहन की तलाशी लेने पर ट्रक में 10 भैंस एवं 24 पड़वा क्रूरतापूर्वक ठूंस-ठूंस कर भरे हुए पाए गए।
परिवहन संबंधी वैध दस्तावेज मांगने पर वाहन चालक कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने मौके से ट्रक चालक शहनवाज अहमद 35 निवासी जिला प्रयागराज, उ.प्र. तथा उसके सहयोगी राजेश रैदास, 28 वर्ष, निवासी अमझोर, थाना जयसिंहनगर शहडोल को गिरफ्तार किया। मामले में बल्लू मुसलमान, निवासी कोतमा, अनूपपुर, मोहित सिंह, निवासी बुढ़ार एवं वाहन स्वामी की तलाश की जा रही है।







