SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » महिला से अभद्रता करने वाला आरोपी गिरफ्तार

महिला से अभद्रता करने वाला आरोपी गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-   अनूपपुरः महिला संबंधी अपराधों के प्रति संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई की नीति के तहत कोतवाली अनूपपुर पुलिस ने एक महिला से छेड़खानी के मामले में आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना कोतवाली क्षेत्र की 27 वर्षीय महिला ने 23 जून को रिपोर्ट दर्ज कराई कि शाम करीब 4 से 5 बजे के बीच वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान ग्राम औढ़ेरा निवासी नीरज यादव उसके घर पहुंचा और अश्लील हरकत करते हुए छेड़खानी का प्रयास किया। महिला द्वारा विरोध करने तथा आसपास के लोगों को आवाज देने पर आरोपित मौके से फरार हो गया।

महिला की शिकायत पर थाना कोतवाली अनूपपुर में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 74 तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद जैन के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित नीरज यादव (22 वर्ष) निवासी ग्राम औढ़ेरा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपित को न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया पूरी कर रही है।

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपित के विरुद्ध पूर्व में भी महिला संबंधी अपराध का एक प्रकरण दर्ज है, जो वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है। पुलिस ने महिला अपराधों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रखने का भरोसा दिलाया है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us