SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » फंदे पर लटकी महिला को बचाया, पुलिसकर्मी बोले- एक घर उजड़ने से बच गया, लाइव वीडियो वायरल

फंदे पर लटकी महिला को बचाया, पुलिसकर्मी बोले- एक घर उजड़ने से बच गया, लाइव वीडियो वायरल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  शहडोल। जिले के धनपुरी थाना क्षेत्र के कुदरा टोला में बुधवार को पुलिस की तत्परता और सूझबूझ से एक महिला की जान बच गई। घरेलू विवाद के चलते आत्महत्या का प्रयास कर रही महिला को पुलिस ने समय रहते फंदे से उतार लिया।

कमरा बंद कर फांसी लगाने का प्रयास किया

कुदरा टोला निवासी रज्जू और उसकी पत्नी चरकी के बीच खाना बनाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से में आकर पत्नी चरकी ने कमरा अंदर से बंद कर लिया और फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया।

तुरंत धनपुरी पुलिस को सूचना दी

पति रज्जू और पड़ोसियों को जब इसकी भनक लगी तो उन्होंने तुरंत धनपुरी पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के निर्देश पर आरक्षक प्रिंस अग्रवाल और कोमल लोधी तत्काल मौके पर पहुंचे। कमरा अंदर से बंद होने पर दोनों पुलिसकर्मियों ने बिना समय गंवाए दरवाजा तोड़ा।

आरक्षक प्रिंस अग्रवाल ने तत्काल महिला को गोद में उठाया

अंदर का नजारा देख पुलिस भी सन्न रह गई। महिला फंदे पर लटक रही थी। आरक्षक प्रिंस अग्रवाल ने तत्काल महिला को गोद में उठाया, वहीं कोमल लोधी ने फंदा काटा। दोनों ने मिलकर महिला को नीचे उतारा और प्राथमिक उपचार दिया।

अगर कुछ मिनट की भी देरी होती तो

समय पर इलाज मिलने से महिला की जान बच गई। पुलिस का कहना है कि अगर कुछ मिनट की भी देरी होती तो महिला की मौत निश्चित थी।

किसी व्यक्ति ने मोबाइल में कैद कर लिया

फांसी के फंदे से महिला को बचाने का यह पूरा घटनाक्रम मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने मोबाइल में कैद कर लिया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में पुलिसकर्मियों की तत्परता साफ दिख रही है।

महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया

घटना के बाद धनपुरी पुलिस ने पति रज्जू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

प्रिंस अग्रवाल और कोमल लोधी के इस सराहनीय कार्य की चर्चा

क्षेत्र में आरक्षक प्रिंस अग्रवाल और कोमल लोधी के इस सराहनीय कार्य की चर्चा है। लोगों का कहना है कि धनपुरी पुलिस की तत्परता से एक घर उजड़ने से बच गया। एसपी ने भी दोनों पुलिसकर्मियों के काम की सराहना की है।
Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us