SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » दिव्यांग की फरियाद सुनने उसके पास पहुंचीं कलेक्टर

दिव्यांग की फरियाद सुनने उसके पास पहुंचीं कलेक्टर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-   उमरियाः ग्राम सहिजना, तहसील करकेली निवासी दिव्यांग राकेश कुमार बर्मन अपनी समस्या लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। कलेक्टर राखी सहाय को जब इस संबंध में जानकारी प्राप्त हुई, तब उन्होंने आवेदक को अपने कक्ष में बुलाने के बजाय स्वयं बाहर जाकर उससे मुलाकात की।

उन्होंने आवेदक का हालचाल जाना और उसकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं के संबंध में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। चर्चा के दौरान आवेदक ने बताया कि उसे सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ प्राप्त हो रहा है। इस पर कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजना सुहित पात्रतामूलक योजनाओं से लाभान्वित किए जाने व स्वरोज़गार के अवसर उपलब्ध कराने के संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

समस्या की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को अन्य प्रकरण का परीक्षण कर प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us