श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- शहडोलः सांसद हिमाद्री सिंह को मध्य प्रदेश शासकीय शिक्षक संगठन द्वारा टेट परीक्षा के विरोध में एक ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन अमलाई स्थित नागेन्द्र दुबे के आवास पर संगठन के पदाधिकारियों द्वारा दिया गया, जिसमें प्रमुख रूप से टेट परीक्षा को निरस्त करने और 2010 से पूर्व भर्ती हुए शिक्षकों को परीक्षा से स्थायी छूट देने की मांग की गई।
ज्ञापन में शामिल प्रमुख मांगों में टेट परीक्षा निरस्त कर संगठन ने मौजूदा नियमों के तहत आयोजित हो रही शिक्षक पात्रता परीक्षा को रद करने, 2010 से पहले नियुक्त हुए शिक्षकों को राहत देने के लिए केंद्र सरकार से संसद में एक विशेष विधेयक लाकर उन्हें टेट परीक्षा से छूट प्रदान करने का उल्लेख है। ज्ञापन में कहा गया है कि वे वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे इन शिक्षकों को अचानक परीक्षा में बिठाना उनकी वरिष्ठता और अनुभव के विपरीत है।







