SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » तेज रफ्तार बस ने गाय को कुचलने के बाद डग्गी को मारी टक्कर, कई लोग घायल

तेज रफ्तार बस ने गाय को कुचलने के बाद डग्गी को मारी टक्कर, कई लोग घायल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  शहडोलः जिले का एनएच-43 बुधवार की देर रात मौत का हाईवे बन गया। बनारस से रायपुर जा रही तेज रफ्तार यात्री बस ने पहले एक गाय को कुचल दिया, फिर रेत से भरी डग्गी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गाय की मौके पर मौत हो गई और डग्गी पलट गई, जिससे कई लोग घायल हो गए। पूरी घटना सड़क किनारे लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसने सारा मामला सामने ला दिया।

जानकारी के अनुसार बुढार थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-43 स्थित पकरिया चौराहे पर देर रात द्विवेदी ट्रेवल्स की बस क्रमांक एमपी-13-पी-2513 तेज गति से दौड़ रही थी। बस ने पहले सड़क पर मौजूद गाय को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद अनियंत्रित बस ने चल रही रेत से भरी डग्गी को टक्कर सामने मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डग्गी पलटकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में डग्गी चालक को चोटें आईं, वहीं बस में सवार कई यात्रियों को भी हल्की चोटें पहुंचीं।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू कर घायलों की मदद की और पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि जिस डग्गी को टक्कर मारी गई, वह अवैध रेत परिवहन में लगी हुई थी। हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद बस चालक की लापरवाही सामने आई है।

फुटेज में साफ दिख रहा है कि बस अत्यधिक तेज रफ्तार में थी और चालक ने ब्रेक भी नहीं लगाए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस की स्पीड इतनी ज्यादा थी कि चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। फिलहाल बुढार पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us