श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- शहडोलः गोहपारू थाना में पदस्थ मुंशी के खिलाफ एक महिला ने रिपोर्ट लिखने के बजाय हड़काने का आरोप लगाया है इसकी शिकायत महिला ने कलेक्टर से की है। गोहपारू थाना क्षेत्र के ग्राम खांड में रहने वाली महिला किरण सिंह का काफी समय से एक जमीनी विवाद चल रहा है। इसके कारण वह मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित हो रही हैं।
महिला का आरोप है कि जमीनी विवाद के चलते जमुना सिंह एवं उसके भाइयों के द्वारा लगातार उसे और उसके पति को जान से मारने की धमकी दी जा रही है।
किरण सिंह ने जनसुनवाई में कलेक्टर को दी गई शिकायत में बताया कि वह कई बार गोहपारू थाना जा चुकी है, लेकिन थाने में तैनात मुंशी ने उनकी रिपोर्ट लिखना तो दूरए उल्टा उन्हें ही डांट फटकार थाने से भगा दिया। महिला ने कलेक्टर के समक्ष उपस्थित होकर अपनी ‘आपबीती सुनाई और एक लिखित शिकायत पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। शिकायत में जमुना सिंह और उसके भाइयों से अपनी तथा अपने पति की जान का खतरा बताते हुए उन पर कड़ी कार्रवाई करने और गोहपारू थाना पुलिस के गैर. जिम्मेदाराना रवैये को लेकर कार्रवाई की मांग की है।







