श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- शहडोल इन दिनों शहडोल में 11 दिवसीय नाट्य रंग महोत्सव चल रहा है। इसमें प्रदेश के अलग-अलग स्थानों से आए कलाकार अलग अलग दिन अपनी नाटक की प्रस्तुति दे रहे हैं। पहले दिन सोमवार को जहां शहडोल के कलाकारों ने अपनी नाट्य प्रस्तुति दी तो वहीं दूसरे दिन मंगलवार को रीवा के रंग उत्सव नाट्य समिति कलाकारों ने अपनी. कला का अदभुत प्रदर्शन किया। इन कलाकारों ने ‘तुमने क्यों कहा था मैं खूबसूरत हूं’ नाटक से अपनी प्रतिभा से लोगों के दिलों पर अपनी छाप छोडी है। आयोजन समिति की ओर से नाट्य रंगकर्मी लकी चतुर्वेदी यहां की सारी व्यवस्थाओं को संभाल रहे हैं।
एक निजी होटल में प्रथम दिवस नाटक मध्यम व्यायोग का मंचन शहडोल के स्थानीय कलाकारों द्वारा किया गया, जिसमें लेखन महाकवि भाष का था, निर्देशन लकी चतुर्वेदी का, संगीत दिव्यांश श्रीवास्तव, रामकिशन साकेत, सागर वर्मा, साहिल वर्मा, रेणु विश्वकर्मा, अर्पण मांझी, गनेश रैदास, लाइट अयान रजा, प्रीतू, मंच पर कलाकार लकी चतुर्वेदी, राजकुमार जाटव, अनुराग वंशकार, प्राची सौंधिया, महक सौंधिया, तपस्या वर्मन, अपूर्वा तोमर, मांशू सिंह, राधिका यादव, आंचल सिंह, मंच पर अज्जू शुभम बर्मन, अतुल नापित, मदन लाल पटेल रहे।
रंग उत्सव नाट्य समिति रीवा द्वारा ‘तुमने क्यों कहा था मैं खूबसूरत हूं’ का मंचन किया गया। निर्देशन गौरव सिंह ने किया, संयोजन परिकल्पना अंकित मिश्रा की रही। कहानी यशपाल की और रूपांतरण अख्तर अली का रहा। मुख्य किरदार में दीपक पटेल एवं अमृता सिंह रहे। इस आयोजन में देश के अलग-अलग हिस्सों से नाटकों को आमंत्रित किया गया है। आयोजन समिति सम्पूर्ण नाट्य एवं लोक कला समिति द्वारा शहडोल के सुधिजन दर्शकों से इन नाटकों को देखकर कलाकारों का उत्साह वर्धन करने कहा गया है। कार्यक्रम का संयोजन रंगकर्मी लकी चतुर्वेदी द्वारा किया जा रहा है जबकि मंच संचालन की भूमिका प्राप्ती सोनी निभा रही हैं।







