श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- धनपुरीः एसईसीएल आफिसर्स एसोसिएशन का त्रैवार्षिक चुनाव 6 एवं 7 जून को मतदान के साथ संपन्न हुआ, जबकि 8 जून को मुख्यालय में मतगणना की गई। देर रात तक चली मतगणना के बाद सभी पदों के परिणाम घोषित कर दिए गए। हर तीन वर्ष में होने वाले इस चुनाव को लेकर अधिकारियों के बीच काफी उत्साह देखने को मिला।
इस बार चुनाव में कुल 19 प्रत्याशी मैदान में थे और मुकाबला दो प्रमुख पैनलों के बीच रहा। एक पैनल का नेतृत्व आशीष त्यागी कर रहे थे, जबकि दूसरे पैनल का नेतृत्व पूर्व महासचिव गौरीशंकर प्रसाद के हाथों में व्या।चुनाव प्रक्रिया का संचालन सोहागपुर एरिया के चुनाव अधिकारी पीएस द्विवेदी की देखरेख में संपन्न हुआ। मतगणना के बाद अध्यक्ष पद पर आशीष त्यागी ने शानदार जीत दर्ज करते हुए अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी महाप्रबंधक मेन पावर एस परीदा को लगभग 500 मतों के अंतर से पराजित किया।
इसी तरह महासचिव पद के लिए हुए मुकाबले में एके खुल्लर ने पूर्व महासचिव गौरीशंकर सो प्रसाद को करीब 500 मतों से हराकर के महत्वपूर्ण जीत हासिल की। उपाध्यक्ष पद के लिए सबसे रोचक मुकाबला देखने को मिला। एक पद पर तिलक राज ने रह शुरुआत से ही बढ़त बनाए रखी और कि जीत दर्ज की। वहीं दूसरे उपाध्यक्ष पद की के लिए त्रिकोणीय मुकाबला हुआ, जिसमें अंतिम सभय तक कांटे की टक्कर बनी रही। इस रोमांचक मुकाबले में अजय द्विवेदी ने संजय साहू को मात्र तीन मतों के अंतर से हराकर विजय हासिल की। सोहागपुर एरिया से स उपाध्यक्ष पद पर अजय द्विवेदी की जीत को लेकर अधिकारियों और कर्मचारियों में विशेष खुशी देखने को मिली।







