श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- शहडोलः अब मरीजों और उनके साथ आने स्वजन को जिला अस्पताल परिसर के अंदर ही गर्मागर्म चाय, पकोडे, आलूबंडा सहित कई चीजें उपलब्ध हो सकेंगी। बुधवार को कलेक्टर केदार सिंह ने आजीविका दीदी कैफे का फीता काटकर उद्घाटन किया। यह दीदी कैफे यानी कैंटीन अब मरीजों और अस्पताल आने वाले लोगों के लिए चाय नाश्ता की सुविधा प्रदान करेगी। जिला अस्पताल परिसर के अंदर पुलिस चौकी के ठीक बगल में यह दीदी कैफे बनकर तैयार हुई है। कम लागत में अच्छी सुविधा देने का यह प्रयास प्रशासन की ओर से किया गया है।
जिला अस्पताल परिसर में शुरू हुए इस दीदी कैफे के उदघाटन मौके पर जिला पंचायत सीईओ शिवम प्रजापति, सीएमएचओ डा राजेश पांडेय, सिविल सर्जन डा शिल्पी सराफ की मौजूदगी रही। वहीं आजिविका मिशन के लोग भी मौजूद रहे। कलेक्टर ने दीदी कैफे चलाने वाली स्व सहायता समूह की दीदियों से संवाद कर उनको इस कार्य के लिए शुभकामना दी और कहा कि यह कैफे जहां लोगों को सुविधा देगी वहीं आपकी आर्थिक प्रगति का आधार बनेगी।
यहां पर यहां पर अब मरीजों के साथ आने वाले स्वजनों तथा अस्पताल के स्टाफ को चाय नाश्ते के लिए अस्पताल से बाहर जाना नहीं पडेगा। पहले आर्डर देकर चाय नाशता मंगाना पड़ता था पर अब आजीविका दीदी कैफे के शुरू होते ही यह दिक्कत खत्म हो गई है।
डा शिल्पी सराफ ने बताया कि कलेक्टर डा केदार सिंह के मार्गदर्शन में आजीविका मिशन की मदद से स्वसहायता समूह के द्वारा यह दीदी कैफे शुरू हुई है। जमुआ स्व सहायता समूह की अंजू यादव इस दीदी कैफे का संचालन करेंगीं। आने वाले दिनों में यह कैफे लोगों के लिए बेहतर सेवा देने का काम करेगी। दीदी कैफे के उदघाटन मौके पर आजीविका मिशन के अजय सिंह, विनोद सिंह, जन अभियान परिषद के विवेक पांडेय, तमन्ना खान, आकांक्षा पांडेय, वृंदावन अहिरवार आदि मौजूद रहे।







