SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » तुलसीदास हत्याकांड : पत्नी ने लगाई आइजी व एसपी से न्याय की गुहार

तुलसीदास हत्याकांड : पत्नी ने लगाई आइजी व एसपी से न्याय की गुहार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  शहडोलः ब्यौहारी थाना क्षेत्र के देवराव गांव में 10 मई की रात हुए तुलसीदास कुशवाहा हत्याकांड में नया मोड़ आया है। मृतक की पत्नी रीनू कुशवाहा ने आइजी एसपी और कलेक्टर को आवेदन देकर मामले की निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने हत्या में शामिल सभी 5 आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और सुरक्षा की गुहार लगाई है।

वह पास आवेदन में रीनू कुशवाहा ने बताया कि 10 मई की रात पति तुलसीदास कुशवाहां देर तक घर नहीं लौटे तो फोन करने गांव की ओर गईं। घर से करीब 500 मीटर दूर नाले के उन्होंने देखा कि लगभग पांच लोग एक व्यक्ति को बेरहमी से मार रहे थे। डरकर ब्छ घर की और भागीं तो पांचों आरोपी पके पीछे घर तक आ गए। घर के पार लाइट में उन्होंने तीन लोगों को पहचान लिया। आरोपितों ने धमकी दी आज कर निकली, तुम्हें भी जान से मार देंगे।

रीनू के अनुसार उस समय उन्हें नहीं पता था कि मरने वाला उनका पति ही है। उन्होंने आरोपितों के कपड़ों और शरीर पर खून लगा देखा और हाथ में धारदार कुल्हाड़ी जैसा हथियार भी था। अगली सुबह छह बजे नीरज सोनी ने सूचना दी कि पति का शव नाले के पास पड़ा है।

ब्यौहारी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। रीनू का आरोप है कि पुलिस घटनास्थल पर पहुंची लेकिन चश्मदीद गवाह होने के बावजूद उनका बयान सही तरीके से दर्ज नहीं किया और अपने अनुसार पंचनामा तैयार कर चले गाए। पुलिस ने तीनों पहचाने गए आरोपितों रघुनाथ कुशवाहा, राम बहादुर कुशवाहा और राजबहादुर कुशवाहा को पकड़ा, लेकिन दो को छोड़ दिया। केवल रघुनाथ कुशवाहा (65 वर्ष) को जेल भेजा गया।

महिला ने बताया कि वह जंगल के किनारे रहती हैं और उन्हें जान-माल का खतरा है। उन्होंने सभी पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर कठोर सजा दिलाने और सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us