SUBSCRIBE NOW

Home » Uncategorized » प्यार के नाम पर धोखा… साहिद खान ने हिंदू युवती को किया किडनैप, जबरन मांस खिलाने और धर्म बदलने का आरोप

प्यार के नाम पर धोखा… साहिद खान ने हिंदू युवती को किया किडनैप, जबरन मांस खिलाने और धर्म बदलने का आरोप

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-   शिवपुरी। देहात थानांतर्गत जवाहर कालोनी क्षेत्र से एक माह पूर्व लापता हुई युवती को पुलिस ने बबीना से बरामद कर लिया है। मुस्लिम युवक उसे प्यार के जाल में फंसाकर अपने साथ ले गया था और उसे बंधक बनाए हुए था। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ दुष्कर्म सहित कई धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।

बाजार गई युवती का अपहरण और चंगुल से रिहाई

जानकारी के अनुसार नौ अप्रैल को जवाहर कालोनी क्षेत्र से एक 21 वर्षीय युवती सुबह नौ बजे घर से बाजार सामान लेने के लिए गई थी, परंतु वह लौट कर वापस घर नहीं आई। स्वजन ने मामले की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी कायम कर मामले की विवेचना शुरू की। इसी क्रम में 13 मई को युवती ने अपने घर पर फोन किया और स्वजन को खुद के अपहरण की सूचना देकर गुहार लगाई कि वह उसे बबीना निवासी आरोपित साहिद उर्फ पुन्ना खान के चंगुल से छुड़ा लें।

पीड़िता ने फोन पर यह भी बताया कि आरोपित ने उसे शास्त्री नगर बबीना जल निगम रोड सर्वोदय स्कूल के पास चुन्ना चच्चा के घर में बंधक बनाकर रखा है। इसी आधार पर पीड़िता के स्वजन पुलिस के साथ बबीना पहुंचे और गुरुवार को पीड़िता को आरोपित के चंगुल से मुक्त कराया।

पड़ोसी महिला की भूमिका और पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने आरोपित के खिलाफ आपराधिक प्रकरण कायम कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पीड़िता को बरगलाने और उसे घर से भगाने में उसके पड़ोस में रहने वाली मुस्लिम महिला नसीम खान की अहम भूमिका रही। पुलिस ने नसीम खान को भी मामले में आरोपित बनाया है।

मांस खिलाया और मतांतरण का डाला दबाव

विहिप से जुड़े विनोद पुरी गोस्वामी का कहना है कि उनकी पीड़िता से बात हुई है। पीड़िता ने उन्हें बताया कि आरोपित उसे यहां से गुना होते हुए सीधा अजमेर ले गया। इसके बाद आरोपित ने उसे ग्वालियर, झांसी, बबीना में रखा। इस दौरान उसे मांस खाने के लिए प्रताड़ित किया गया, उसका शारीरिक और मानसिक शोषण किया। इतना ही नहीं आरोपित ने उस पर दबाव बनाया कि वह इस्लाम को स्वीकार करे, इसी क्रम में उसके शरीर पर मुस्लिम धर्म के चिह्न भी उकेरे गए हैं।

पुलिस का वक्तव्य

फिलहाल बयानों में मतांतरण जैसी बात सामने नहीं आई है, हालांकि पीड़िता को प्यार के जाल में फंसा कर उसे भगाया गया और उसका दैहिक शोषण किया गया। पीड़िता को बरगलाने और भगाने में एक महिला ने आरोपित का साथ दिया, उसे भी मामले में आरोपित बनाया गया है। आगे विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। – योगेंद्र सेंगर, एसआइ, थाना देहात, शिवपुरी।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us