SUBSCRIBE NOW

Home » ताजा खबर » मुरैना: जमीन के विवाद में चली लाठियां, महिलाएं भी पीछे नहीं; 8 अस्पताल पहुंचे, वीडियो वायरल

मुरैना: जमीन के विवाद में चली लाठियां, महिलाएं भी पीछे नहीं; 8 अस्पताल पहुंचे, वीडियो वायरल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-     मुरैना। मुरैना जिले में सबसे ज्यादा विवाद जमीन पर मालिकाना हक को लेकर होते हैं। ऐसी ही एक घटना रामपुर थाना क्षेत्र के नगावनी गांव में हो गई, जहां खेत पर अपना-अपना हक जताने की बात पर दो पक्षों में लाठियां चल गईं। इस मारपीट का वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार नगावनी गांव में रहने वाले इस्लाम खान और मलखान के खेत एक दूसरे से सटे हुए हैं। दोनों पक्ष एक दूसरे की मेढ़ को अपने खेत में जोतने के आरोप लगा रहे हैं। दोनों पक्षों ने शिकायत तहसील में थी। इसीलिए तहसील से बुधवार की दोपहर जमीन नापने के लिए पटवारी को भेजा। जमीन की नापजोख के दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई।

मुंहवाद इतना बढ़ा, कि दोनों ओर के लोग लाठियां लेकर एक दूसरे पर टूट पड़े। प्रसारित हुए वीडियो में दिख रहा है, कि महिलाएं तक लाठियां लेकर एक दूसरे पर हमला कर रही हैं। इस मारपीट में एक पक्ष के घनश्याम जाटव, माखन जाटव, रघुराज जाटव व मलखान जाटव घायल हो गए। दूसरे पक्ष के इस्लाम खान, आशिक खान, हमीन खान, रोशन खान घायल हो गए। सभी घायलों को रामपुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। रामपुर थाना प्रभारी एसके वर्मा ने बताया कि विवाद जमीन को लेकर हुआ है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर केस दर्ज करवाया है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us