SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » बाल अपचारी से तीन चोरियों का राजफाश, दो लाख का सामान जब्त

बाल अपचारी से तीन चोरियों का राजफाश, दो लाख का सामान जब्त

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-   शहडोलः कोतवाली पुलिस ने एक साथ तीन चोरियों का राजफाश करते हुए एक बाल अपचारी आरोपित को गिरफ्तार गया है। यह नाबालिग आरोपित बहुत शातिर है, जो कि अकेले चोरी करता था। पुलिस ने उसके पास से चोरी का दो लाख का सामान भी जब्त किया है।

कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि जिन तीन चोरियों का खुलासा हुआ है, वे अप्रैल महीने में ही अलग स्थानों पर हुई थीं। इस मामले में एक नाबालिग आरोपित को पकड़ा गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि अशोक कुमार मोर की किराना गोदाम में (साईं मंदिर के पीछे) 17-18 अप्रैल की दरम्यानी रात, पीछे का दरवाजा तोड़कर चोरी की गई थी। गोदाम में रखे डालड़ा कंपनी का तेल 180 पाउच एवं चाय पत्ती के झोले चोरी कर लिए गए थे, जिनकी कुल कीमत लगभग 45,000 रुपये आंकी गई है। साथ ही वहां लगे सीसीटीवी कैमरे को भी क्षतिग्रस्त किया गया।

इसी तरह नंदलाल के घर में 20 से 27 अप्रैल के बीच चोरी हुई थी। वे वैष्णो देवी दर्शन करने गए थे। 27 अप्रैल को वापस आने पर पाया कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है और सोने-चांदी के जेवरात एवं नगदी 1,25,000 की चोरी हुई थी। इसके अलावा आत्मानंद शुक्ला की ससुराल के सूने घर में ताला तोड़कर 10,000 की चोरी गई थी।

तीनों चोरी की घटनाओं में प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना की गई। तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज एवं मुखबिर सूचना के आधार पर एक बाल अपचारी को चिह्नित कर पांच मई को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपित ने चोरी की तीनों घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। आरोपित की निशानदेही पर सोने-चांदी के जेवरात, नगदी एवं अन्य सामान कुल लगभग दो लाख रुपये कीमत का जब्त किया गया है। आरोपित को विधिवत गिरफ्तार कर बाल न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us