SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » 15 हजार की रिश्वत लेते एसडीएम का बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार, लोकायुक्त रीवा की बड़ी कार्रवाई

15 हजार की रिश्वत लेते एसडीएम का बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार, लोकायुक्त रीवा की बड़ी कार्रवाई

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  शहडोल जिले के ब्यौहारी तहसील कार्यालय में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है। रीवा लोकायुक्त की टीम ने अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) कार्यालय ब्यौहारी में पदस्थ एक बाबू को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी द्वारा आदेश की कॉपी देने के एवज में 20 हजार रुपए की मांग की गई थी। बीते दो माह के भीतर जिले में लोकायुक्त की यह तीसरी कार्रवाई है, जिससे प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है।

प्रेस नोट के अनुसार, ग्राम निपानिया निवासी सुरेश कुमार जायसवाल (45) ने लोकायुक्त कार्यालय रीवा में शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्होंने अपनी पत्नी अंकेता जायसवाल के नाम ग्राम पपौंध में भूमि क्रय की है। उक्त भूमि से जुड़े विवाद के मामले में उनकी पत्नी द्वारा एसडीएम कार्यालय ब्यौहारी में अपील प्रस्तुत की गई थी। जब सुरेश कुमार जायसवाल ने फैसले की आदेश प्रति मांगी, तो वहां पदस्थ क्लर्क वीर सिंह जाटव ने 20 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की।
शिकायत के सत्यापन के बाद लोकायुक्त टीम ने योजना बनाकर बुधवार को कार्रवाई की। टीम ने आरोपी वीर सिंह जाटव (40), निवासी मुरैना एवं वर्तमान में सिविल कॉलोनी ब्यौहारी, को 15 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए एसडीएम कार्यालय से ट्रैप किया। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त रीवा के निर्देशन में निरीक्षक एस. राम मरावी एवं उप पुलिस अधीक्षक प्रवीण सिंह परिहार के नेतृत्व में 12 सदस्यीय टीम द्वारा की गई।

आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन 2018) की धारा 7 (क) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। लोकायुक्त संगठन ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई शासकीय अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत की मांग करता है, तो तत्काल इसकी शिकायत करें, ताकि ऐसे भ्रष्ट तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जा सके।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us