SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » आंधी-तूफान के दौरान पेड़ उखड़े, टूटे शौचालय

आंधी-तूफान के दौरान पेड़ उखड़े, टूटे शौचालय

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  अमरकंटकः पवित्र . नगरी अमरकंटक में गुरुवार की संध्या आए तेज रफ्तार आंधी-तूफान ने अचानक जनजीवन को प्रभावित कर दिया। तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और बारिश के चलते कई स्थानों पर नुकसान हुआ, हालांकि राहत की बोत – यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि – नहीं हुई।

इंदिरा पार्क क्षेत्र में एक विशालकाय वृक्ष का बड़ा हिस्सा टूटकर नर्मदा मंदिर मार्ग पर गिर गया, जिससे मार्ग कुछ समय के लिए बाधित हो गया। जिस स्थान पर यह वृक्ष गिरा, वहां हाल ही में नगर परिषद एवं राजस्व विभाग द्वारा शिव प्रसाद गौतम लाला के मकान – के सामने से तीन अवैध अतिक्रमण हटाए गए थे। यदि यह अतिक्रमण – मौजूद रहता, तो बड़ी जनहानि की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता था।

तेज आंधी का असर रामघाट क्षेत्र में भी देखने को मिला, जहां पार्किंग स्थल पर नगर परिषद द्वारा स्थापित अस्थायी शौचालय उखड़कर पलट गया। इसके अलावा कई घरों के टीन-शेड और तिरपाल भी तेज हवाओं में उड़ गए। आंधी-तूफान के दौरान लगभग एक घंटे तक तेज बारिश होती रही, जिससे विद्युत व्यवस्था भी प्रभावित हुई और बिजली आपूर्ति में बाधा आती रही।

हालांकि इस मौसम बदलाव से गर्मी से राहत मिली और वातावरण में ठंडक घुल गई। दिन के समय तापमान जहां 32-33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं रात में तापमान गिरकर 15-16 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे मौसम सुहावना हो गया। प्रशासन द्वारा क्षति का आंकलन किया जा रहा है तथा मार्ग से गिरे वृक्ष को हटाकर आवागमन सुचारू करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us