श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- शहडोलः संभागीय मुख्यालय के वार्ड-8 निवासियों के साथ शहर वासियों ने कमिश्नर और कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपकर मांग किया है कि बीच शहर में शराब दुकान न खोली जाए। शहर के बीचोबीच जेल बिल्डिंग के पास तिराहे में शराब दुकान खोलने की तैयारी चल रही है, जो उचित नहीं है। यहां पास में ही मंदिर है और चारो ओर घनी आवादी के साथ शहर के बीच का हिस्सा है, जहां से हर समय महिलाओं, बच्चों व लोगों को आना जाना रहता. है।
यहां से स्कूल जाने वाले विद्यार्थी व कर्मचारी अधिकारी सभी वर्ग का आना जाना भी है। यदि यहा शराब दुकान खुल जाएगी तो लोग यहीं आसपास बैठकर शराब पिएंगे और महिलाओं व सभ्रांत लोगों का राह चलना कठिन हो जाएगा।
ज्ञापन में कहा गया है सार्वजनिक मार्गों, स्कूलों, मंदिरों और अस्पाल के आसपास शराब की दुकानों का संचालन ठीक नहीं है। जहां शराब दुकान खोलने का प्रस्ताव बन रहा है, वहां सार्वजनिक मार्ग है, अस्पताल भी है और पास में ही स्कूल भी है।
इसके अलावा यहां से कई स्कूलों व कालेज जाने के लिए विद्यार्थियों को निकालना पड़ता है। इस क्षेत्र की महिलाओं ने कमिश्नर के अलावा कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक को भी ज्ञापन देकर चिंता जताया है और प्रस्तावित दुकान को यहां नहीं खोलने की मांग किया है।











