SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण का आरोपित गया जेल

शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण का आरोपित गया जेल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  शहडोलः जिले में शादी का झांसा देकर शोषण के चर्चित मामले में फरार चल रहा आरोपित आखिरकार दो महीने बाद खुद थाने पहुंच गया। महिला थाना पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार पीड़िता ने 18 फरवरी को महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने आरोप लगाया था कि पुजारी आशीष राज तिवारी उर्फ छोटू पिछले करीब आठ वर्षों से उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। आरोपित ने महिला को अलग-अलग – शहरों में किराए के मकानों में पत्नी की तरह रखकर उसका शोषण किया। पीड़िता का कहना है कि जब भी वह शादी की बात करती थी, आरोपित बहाने बनाकर बात टाल देता था।

विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी और जान से मारने की धमकी भी दी जाती थी। लंबे समय तक मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना झेलने के बाद महिला ने आखिरकार पुलिस की शरण ली।

मामला दर्ज होते ही आरोपित फरार हो गया था और पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी, लेकिन उसे पकड़ने में सफलता नहीं मिल पा रही थी। इसी बीच पुलिस ने आरोपित के परिजनों को थाने बुलाकर पूछताछ की। स्वजन पर दबाव बढ़ने के बाद उन्होंने आरोपित को आत्मसमर्पण के लिए राजी किया। सोमवार को आरोपित स्वयं महिला थाने पहुंचा और सरेंडर कर दिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह गिरफ्तारी से बचने के लिए दिल्ली में छिपा हुआ था।

महिला थाना प्रभारी रामकुमार गायकवाल ने बताया आरोपित के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में. जेल भेज दिया गया।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us