श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- कटनीः गर्मी की तपन में जहां एक ओर आदमी पसीने से तरबतर हो रहा है, वहीं दूसरी ओर पशु-पक्षी भी पानी की तलाश में भटक रहे हैं। रीठी विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नैंगवा के शिक्षकों और छात्रों ने मिलकर न केवल विद्यालय परिसर में सकोरे स्थापित कर पक्षियों के पानी की व्यवस्था की। इस रहे के साथ ग्रामीणों को भी सकोरों का नक वितरण किया गया, ताकि जंगल में जगह-जगह सकोरे लगाकर पक्षियों को पानी उपलब्ध कराया जा सके।
विद्यालय के प्राचार्य विपिन तिवारी ने बताया कि भीषण गर्मी में पक्षियों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। जंगल में बसे विद्यालय में सभी शिक्षकों स्थानीय छात्रों की मदद से विद्यालय परिसर में सकोरें स्थापित किए और उनमें प्रतिदिन पानी डाला जा रहा है, ताकि पक्षियों को पानी उपलब्ध कराया जा सके।
इतना ही नहीं ग्रामीणों को लगभग 50 सकोरे भी वितरित किए गए हैं, जिन्हें जंगलों में वृक्षों पर टंगाकर और उनमें प्रतिदिन पानी भरकर पानी उपलब्ध कराया जाएगा। जिससे पक्षियों की जान बचाई जा सके। अभियान में विद्यालय परिवार के जयप्रकाश पटेल, अनिल यादव, प्रीति विश्वकर्मा, आरती पटेल, मालती कुशवाहा, कृष्णकांत पटेल, तिलर्क वर्मा, शिवाकांत मिश्रा, पवन दुबे, धर्मेंद्र सिंह सहित जन शामिल थे।











