श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- कोतमाः बिजली विभाग की लापरवाही से बस स्टैंड में कभी भी करंट से बड़ा हादसा हो सकता है। कोतमा बस स्टैंड में जहां बस ठहरती हैं यहां कुछ ऊंचाई पर हाई टेंशन लाइन निकली हुई है तार काफी नजदीक में है। बस की छत पर सामान रखने उतारने के दौरान हमेशा करंट लगने का खतरा बना रहता है इस दिशा में आवश्यक सुरक्षा को लेकर उपाय नहीं किए जा रहे हैं।
इस भीषण गर्मी में लोग सामान सहित बस में यात्रा कर रहे हैं। बसों की छत पर समान ऊंचाई तक रखे रहते हैं।
बसों में सामान का परिवहन नियम अनुसार हो रहा है या नहीं। इसकी कोई जांच पड़ताल नहीं हो रही है और बस जहां खड़ी होती है वहां आवश्यक सुरक्षा के प्रबंध है या नहीं। यह परिवहन और यातायात विभाग द्वारा नहीं देखा जा रहा है जो संबंधित विभाग की लापरवाही को उजागर करता है।











